फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आवास में घुसकर महिला आरक्षी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में तैनात महिला मुख्य आरक्षी पर करीब एक साल पहले हुए जानलेवा हमले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात महिला मुख्य आरक्षी अंशु चौधरी का कहना है कि उनकी शादी मई 2015 को अमरोहा के गांव रज्जाकपुर निवासी कपिल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में सास राजवीरी देवी, ससुर विक्रम सिंह, जेठ अरुन सिंह, जिठानी प्रियंका और पति कपिल सिंह दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
उसने दो बेटियों को जन्म दिया तो ससुरालियों का उत्पीड़न और भी बढ़ गया। सास-ससुर, पति व अन्य अक्सर बेटा पैदा न होने की बात कहकर मारपीट करने लगे। पति ने तलाक की धमकी भी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन अगस्त 2024 को वह पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में छोटी बेटी खुशी के साथ मौजूद थी। इसी दौरान रात 10 बजे पति कपिल अपने तीन दोस्तों के साथ उसके आवास पर आया। उसने मकान बेचने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटने लगा। जान से मारने की कोशिश करते हुए गला दबाया। शोर-शराबा होने पर पति और उसके दोस्त भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें