फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर बेटे के सीने में चाकू घोंपा, पिता को पीटा

Mon, 27 May 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। जमीन की रंजिश को लेकर बाइक सवार तीन हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने बेटे के सीने में चाकू घोंप दिया, जबकि पिता को भी जमकर पीटा।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव बिधौलिया निवासी बरकत ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे सफी उर्फ रहमान, उनका पुत्र आसिफ व यासीन बाइक पर सवार होकर उनके घर आए। घर में घुसकर हमलावरों ने बरकत व उनके बेटे आमिर की जमकर पिटाई की। इसके बाद आसिफ ने आमिर के सीने में चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। घटना के बाद घायल आमिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें