फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर युवती की जहर देकर हत्या करने का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 08:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोहदे ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। सूचना मिलने पर पुलिस शोहदे को पकड़ ले गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के घरवालों ने युवती को जहर देकर मार डाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक शोहदे ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। आरोप है कि शोहदे के परिजनों ने घर में घुसकर युवती को जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शोहदे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इज्जतनगर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके बहनोई का परिवार गांव में ही रहता है। उनकी भांजी को गांव और उनके समुदाय का ही आरोपी परेशान करता है। शुक्रवार को आरोपी घर में घुसकर उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस बुला ली। 

पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी में ले गई। इसके बाद आरोपी के परिजन युवती के घर में घुस आए और उसे जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें