बरेली। इलाज और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को परखने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एंक्वॉस) टीम ने बरेली के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। टीम ने शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं परखी। सिलसिला अभी जारी रहेगा।
तिलियापुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहुंची टीम ने ओपीडी में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टेली कंसल्टेंसी के बारे में पूछा। अस्पताल में जांच की व्यवस्था और मरीजों को दवा उपलब्धता आदि जानकारियां दर्ज कीं।
डॉ. अरुण रस्तोगी, डॉ. रीता गुप्ता ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से सुविधाओं की जानकारी ली। डीसीपीएम जितेंद्र कुमार, एमओआईसी डाॅ. संचित शर्मा, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर डॉ. निशा राणा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। ब्यूरो