फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंजीनियरिंग डिप्लोमा की परीक्षाएं 17 से

Tue, 10 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली। पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 17 नवंबर से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, जो 30 नवंबर तक संचालित होंगी। ये परीक्षाएं इंजीनियरिंग डिप्लोमा में संचालित होंगी। इसको लेकर समय सारिणी जारी हो चुकी है।
नोडल प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग के सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 18 नवंबर से 30 नवंबर तक संचालित होंगी। सिविल इंजीनियरिंग में लेटरल एंट्री वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं 18 से 28 नवंबर व लेटरल एंट्री वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 से 28 तक जारी रहेंगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल की परीक्षाएं 18 से 30 नवंबर तक संचालित होंगी, जबकि लेटरल एंट्री की परीक्षाएं 17 से 30 नवंबर तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन में 18 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर व मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन लेटरल एंट्री की परीक्षाएं 17 से शुरू होकर 30 को समाप्त होंगी। ये परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक की पाली में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें