फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्मशान मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण, मजार की दीवार पर चला बुलडोजर; अवैध कॉलोनी भी ध्वस्त

Tue, 12 May 2026 01:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सदर तहसील प्रशासन की टीम ने सोमवार को गांव मुंडिया अहमदनगर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। गांव में मजार की दीवार और निजी कब्जे को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
अवैध कब्जा कर बनाई गई थी मजार की दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुंडिया अहमदनगर में श्मशान भूमि के रास्ते के विवाद को खत्म कराने के लिए सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से मजार की दीवार और निजी कब्जे को हटाकर रास्ता साफ किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, चकमार्गों पर निजी कॉलेज और कुछ लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर लिया था। बरेली-पीलीभीत हाईवे की ओर से जाने वाला मुख्य रास्ता मजार बनाकर बंद कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों को अंत्येष्टि के लिए निजी खेतों से होकर गुजरना पड़ता था। हाल ही में शव ले जाने के दौरान हुई छींटाकशी से विवाद गहरा गया था।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने रास्ता खुलवाने के लिए ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। नायब तहसीलदार विदित कुमार, कानूनगो जगदीश गंगवार, लेखपाल योगेंद्र कुमार व अनिल कुमार पुलिस बल के साथ सोमवार को गांव पहुंचे। बैरियर टू चौकी प्रभारी मोहित कुमार और एसआई रोहन राणा भी मौजूद रहे। बुलडोजर से कब्रिस्तान की दीवार और रास्ते में बाधक बनी मजार की दीवार तोड़ी गई। श्मशान जाने का मार्ग साफ किया गया। कार्रवाई के दौरान बीडीए के जेई अजीत कुमार की देखरेख में श्मशान भूमि के पास की बनाई गई अवैध कॉलोनी भी जमींदोज कर दी गई।

अतिक्रमण की शिकायत पर हुई कार्रवाई 
नायब तहसीलदार विदित कुमार ने बताया कि काफी समय से श्मशान भूमि के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने कहा कि श्मशान भूमि के जितने भी रास्ते बंद किए गए हैं, उन सभी को खोला जाएगा। सोमवार को बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया। अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण की जद में आ रहीं दुकानें तोड़ीं
फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण में बाधा बनीं नौ दुकानें सोमवार को तोड़ी गईं। सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे इस ओवरब्रिज के हिस्से में मठिया की ओर नौं दुकानें बाधा बन रही थीं। इस कारण निर्माण आगे नहीं बढ़ रहा था। ठेकेदार की शिकायत पर सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग व तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के तहत उन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस जारी होने के बाद दुकानदारों ने दुकानों का जितना हिस्सा सेतु निगम की जगह में आ रहा था, उतने हिस्से को तोड़कर मालवा हटा दिया। वहीं, कुछ दुकानदार शेष हिस्से को तोड़कर मलवा हटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें