फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत रोड से हटाया अतिक्रमण, वसूला 41 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान पीलीभीत रोड पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही 41 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि पीलीभीत रोड पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आशुतोष सिटी से फीनिक्स मॉल तक कार्रवाई की गई। टीम को देखते ही कई विक्रेता अपना सामान लेकर भागने लगे। सड़क के किनारे बड़ी संख्या में भवन निर्माण सामग्री की दुकानें हैं। इनके बाहर रखा गया सामान भी जब्त किया गया। मार्बल कारोबारियों का चालान भी किया गया। कई अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हटाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें