फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर चला तो महिला-बच्चों में मची चीख-पुकार

Fri, 23 Mar 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
encroachment drive
विज्ञापन
बाकरगंज में मुनादी के बाद बृहस्पतिवार दोपहर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ महिलाएं-बच्चे रोने लगे तो कुछ ने अपना सामान समेट लिया। मगर इस सबसे नगर निगम की टीम को कोई फर्क नहीं पड़ा करीब दस घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। यहां बाकी बचे कब्जों के लिए एक बार फिर मुनादी कराकर शुक्रवार को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन

एमेजो वेस्ट कंपनी से हुए करार के तहत बाकरगंज में प्लांट लगाया जाना है। इसके लिए जमीन निर्धारित करने के लिए नगर निगम की टीम वहां पहुंची तो पता लगा कि जहां प्लांट लगना है, वहां तो प्लाटिंग चल रही है। लोग अपने कागजात लेकर आ गए कि उन्होंने तो पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिए एक पूर्व पार्षद से जमीन खरीदी है। इस पर टीम ने मेयर से बात करने को कहा और जमीन की पैमाइश शुरू कर दी। साथ ही वहां 10-12 अवैध कब्जे भी ध्वस्त कर दिए। लोगों ने विरोध कर हंगामा भी किया लेकिन बुलडोजर चलता रहा। टीम ने सिर्फ उन्हें घर से सामान निकालने की मोहलत दी। बुलडोजर चलता देख, महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद बाकी बचे अन्य मकानों के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड पर एक बार फिर मुनादी कराई गई। लोगों को सामान हटाने के लिए कल तक की मोहलत दी गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए चेताया गया। बाकरगंज के लोग मेयर से भी मिलने पहुंचे। उन लोगों ने कहा कि मायावती सरकार के दौरान बीडीए ने हमें वहां जगह दी थी। इसकी रसीदें भी उनके पास हैं। वहीं कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे होने की बात कही।

शांति विहार में 6 हजार वर्ग मीटर प्लाट से कब्जा छुड़ाया
बाकरगंज के बाद नगर निगम की टीम शांतिविहार-सिठौरा पहुंची। यहां पर नगर निगम की छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा था। वर्ष 2006 में एसडीएम कोर्ट में प्रिंस मोहन सूद बनाम तहसीलदार सदर मुकदमा भी चला। इसमें पूर्व में दर्ज एकपक्षीय आदेश निरस्त कर दिया गया तो बृहस्पतिवार को निगम की टीम यहां कब्जा लेने पहुंची। मौके पर टीम को प्लाटिंग और दो सड़कें भी बनी मिलीं। मगर टीम ने पैमाइश कर चिह्नांकन कर दिया। शुक्रवार को यहां पर फेंसिंग कर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन


गुलाबराय मार्केट में बचे दुकानदार बोले- मेयर से बात हो गई
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुलाबराय कॉलेज रोड पर निगम की टीम ने करीब दो दर्जन दुकानें ध्वस्त कर दीं और फिर अभियान बंद कर दिया। इसके बाद कुछ दुकानें व्यापारियों ने स्वयं समेट लीं। मगर यहां के लगभग 25 फीसदी दुकानदार अब भी कब्जों को लेकर निश्चिंत हैं। बृहस्पतिवार को यहां पर कोई भी व्यापारी अपनी दुकान हटाते नहीं मिला, बल्कि कुछ व्यापारियों ने वहां पर दोबारा सामान रखकर कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें