फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्मशान भूमि के रास्ते पर अतिक्रमण तो ग्रामीणों ने शव रखकर रोड जाम किया, पुलिस व कानूनगो ने समझाया

विज्ञापन
ग्रामीण रोड पर नारेबाजी करते हुए
विज्ञापन
भुता। ग्राम फैजनगर में गांव के कुछ दबंगों ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत से श्मशान भूमि जान के रास्ते पर निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया है। मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। सूचना पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार व राजस्व विभाग के कानूनगो ने आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया और शव को श्मशान भूमि भिजवाकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

ग्राम फैजनगर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सुशांत मिश्रा समेत दो लोग श्मशान भूमि जाने वाले आठ मीटर चौड़े चकरोड पर अवैध तरीके से कब्जा कर दीवार का निर्माण कर रास्ता बंद कर जमीन पर प्लाटिंग करना चाह रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम फरीदपुर से भी की, लेकिन उक्त दबंगों ने निर्माण कार्य राजस्व विभाग चकबंदी की मिलीभगत कर दीवार खड़ा करा दिया।
इसके बाद मंगलवार दोपहर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में एक महिला रज्जो देवी की मृत्यु के बाद उनका शव श्मशान भूमि ले जाने वाले रास्ते पर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रास्ता खुलवाने की मांग की। इधर, थाना अध्यक्ष सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। न मानने पर चकबंदी राजस्व विभाग के कानूनगो के आश्वासन के पश्चात दो घंटे बाद जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में प्यारेलाल ओमपाल, संतोष ,महेंद्र पाल ,बादाम सिंह, हरिश्चंद्र ,महेंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग फंसाना चाहते हैं

सुशांत मिश्रा का कहना है कि हमारा खेत खाली पड़ा हुआ था। इससे गांव के लोग श्मशान को जाने के लिए निकलते रहते थे, लेकिन श्मशान भूमि के लिए कोई इधर से सरकारी रास्ता नहीं है। यह श्मशान भूमि अभिलेखों में रजिस्टर्ड भी नहीं है। गांव की श्मशान भूमि दूसरी जगह पर अभिलेखों में दर्ज है। गांव में कुछ लोग राजनीति षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाना चाहते हैं। संवाद

ग्रामीण रोड पर नारेबाजी करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें