फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। घर से भोजीपुरा कस्बे में जाने की बात कहकर निकले युवक का दूसरे दिन गांव मझौआ-गंगापुर के जंगल में देवरनिया नदी किनारे शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल मौर्य सोमवार को प्रातः आठ बजे घर से भोजीपुरा कस्बे में जाने की बात कहकर निकले थे। मंगलवार प्रातः 11 बजे परिजनों को मझौआ-गंगापुर के जंगल में प्रेमपाल के शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने गांव के पूर्व प्रधान श्याम लाल को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह एसएसआई तेजपाल सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हाईवे नितिन कुमार और जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम गहनता से पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिख रहे थे। मृतक का सिर और हाथ खून से सना हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस नकसीर फटने से खून बहने का अनुमान लगा रही है। मृतक के भाई वीरेंद्र ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे थे। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें