फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम मेहरबान तो अतिक्रमणकारियों ने घेर लिए रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल रोड और बटलर प्लाजा के सामने कुछ दिन पहले हटाया गया अतिक्रमण सिस्टम की मेहरबानी से फिर बहाल हो गया है। इन दोनों जगहों पर फड़ और ठेले वालों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। नतीजतन यहां रोजाना जाम लगता है और लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रोड का सबसे बुरा हाल है। कोतवाली से जिला अस्पताल होकर कुतुबखाना रोड पर सबसे ज्यादा फड़ लगते हैं। पूरे दिन इस रोड के दोनों किनारे कपड़े, जूते, अन्य सामान की बिक्री फड़ लगाकर होती है। दिन भर जाम रहने वाला यह रोड रात को चौड़ा नजर आता है। इससे सटे इंद्रा मार्केट रोड और बिहारीपुर रोड पर भी पूरे दिन फड़ों की वजह से राह निकलना दूभर होता है।
इसी तरह चौकी चौराहे से बटलर प्लाजा के सामने वाले रोड पर ठेले, खोमचे और फड़ लगने से अच्छा भला रास्ता तंग होकर गुजरने लायक नहीं रहता है। सोमवार को भी यहां ठेले सड़क घेरकर लगे हुए थे। इसकी वजह से सड़क जाम हो रही थी। चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग तो कर रही थी पर ठेलों और फड़ हटाने की जहमत नहीं उठा रही थी। जबकि कुछ दिन पहले ही यहां नगर निगम ने अभियान चलाकर कब्जे हटाए थे। अब दोबारा से अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन

‘सड़क किनारे लगाए गए ठेले और फड़ पर पुलिस समय समय पर कार्रवाई कर चालान और जुर्माना वसूलती रहती है। नगर निगम के साथ व्यापक अभियान चलाकर इन्हें पूरी तरह हटाया जाएगा।’
विज्ञापन

- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें