फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इज्जतनगर स्टेशन के आस-पास शुरू नहीं हो सका अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर में नैनीताल हाईवे पर रेलवे स्टेशन के आस-पास अतिक्रमण हटाओ अभियान फोर्स न मिलने से अटक गया है। रेलवे ने अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग मांगा था। सोमवार से अभियान शुरू किया जाना था, मगर फोर्स और नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता न मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर रेलवे और लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे रेलवे स्टेशन, डीआरएम कार्यालय का परिदृश्य खराब हो गया है। आस-पास गंदगी रहती है और हादसों का खतरा बना रहता है। रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग मांगा था।
नगर निगम से भी अतिक्रमण दस्ता के साथ जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मांग की गई थी। 15 दिन बाद भी पुलिस फोर्स और अतिक्रमण दस्ता न मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब जुलाई के पहले सप्ताह अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें