फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे हटाने को सारा फोर्स ले जाओ पर मेरे थाने को तालाब बनने से तो बचाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेन रोड से लगातार नीचा होता जा रहा बारादरी थाना बरसात के दिनों में तालाब बन जाता है। पुलिसकर्मियों से लेकर फरियादियों तक को यहां घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। शुक्रवार को पुलिस का ये दर्द उस वक्त जुबां पर आ गया जब नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण हटवाने को फोर्स मांगने गए। अजीबोगरीब हालात में झेंपे अधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त से फोन पर ही इंस्पेक्टर की बात कराई। उन्होंने सर्वे कराकर शीघ्र जल निकासी को नाला बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक एके दुबे, सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ शुक्रवार दोपहर बारादरी थाने आए। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को बताया कि शनिवार सुबह सुरेश शर्मा नगर के आसपास अतिक्रमण हटाया जाना है। इसके लिए पुलिस की मदद की जरूरत है। इंस्पेक्टर ने फोर्स की ड्यूटी लगाने के लिए मुंशी को बुलाया तो उन्होंने आते ही थाने में होने वाले जलभराव का मुद्दा उठा दिया। इसी दौरान एसएसआई वेदप्रकाश गुप्ता भी आ गए और फिर इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिस वालों ने इसे तूल दे दिया। निगम के अधिकारियों को बताया कि पुलिस कभी मदद को मना नहीं करती। आप जब जितना फोर्स चाहते हैं, दे दिया जाता है भले ही हमारे जरूरी काम प्रभावित क्यों न हो जाएं। कहा कि बरसों से बारादरी पुलिस नगर निगम से एक ही मांग कर रही है कि हमारे थाने में हर साल होने वाला जलभराव खत्म करा दें।
बरसात होते ही नाला उफान मारता है और सारा गंदा पानी कीचड़ समेत अंदर आ जाता है। जरा सी बरसात से भी थाना तालाब बन जाता है। इसकी दुश्वारी स्टाफ के साथ ही फरियादी भी भुगतते हैं। तब श्री दुबे ने बताया कि थाने के सामने वाले नाले के पानी का आगे निकास न होना ही समस्या की जड़ है। नया नाला बनाकर इसके पानी को कांकरटोला के नाले से जोड़ना होगा, तभी समस्या दूर हो सकेगी। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से इंस्पेक्टर की बात कराई और नए नाले का सर्वे करने की सहमति मिल गई।
विज्ञापन


बारादरी पुलिस लंबे समय से जलभराव की दिक्कत से जूझ रही है। इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को बताया था। उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
- गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर बारादरी

बारादरी थाने में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पुरानी है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को बताया गया है। सर्वे करके एक नाले को बनाने की संभावना देखी जाएगी।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें