बरेली। एक विवाहिता ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर क्षेत्र के सैदपुर हाकिंस निवासी पूरनलाल शर्मा की पुत्री शालिनी का विवाह लखनऊ के आशीष के साथ 24 नवंबर, 2013 को हुआ था। शालिनी ने बताया कि शादी के समय आशीष ने अपना सरोगेसी सेंटर बताया था। शादी के बाद आशीष दिल्ली चले गए। उसके बाद कभी-कभार ही आते थे। इसी बीच आशीष ने सेंटर को अपडेट करने के नाम पर 20 लाख रुपये मांगे। न देने पर शालिनी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। शालिनी ने पति आशीष, ससुर दिलीप शर्मा, सास मालती देवी, देवर रविकांत, ननद पूजा शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद