Empty streets all run ball bat
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
लोग बुधवार को मतदान में व्यस्त थे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। वाहन भी जरूरतमंद लोग ही लेकर निकल रहे थे। दुकानें बंद थी और सड़कों पर रेंग कर जाम की वजह बनने वाले ठेले, रिक्शे, टेंपो नदारत थे। इसका फायदा उठाते हुए कामकाज से एक दिन की छुट्टी मिलने पर युवाओं ने इसका इस्तेमाल सुनसान सड़कों पर क्रिकेट खेलकर किया।
शहर की सबसे व्यस्त रहने वाली शहामतगंज बाजार की सड़क बुधवार को सुनसान पड़ी थी। इस पर खड़े होने वाले ठेले, रिक्शे नदारत थे। दुकानें भी बंद थी। इस पर युवक गेंद बल्ला खेलकर अपना समय बिता रहे थे। इसके अलावा सिकलापुर, कालीबाड़ी, सेटेलाइट की तरफ जाने वाली शाहजहांपुर रोड पर भी युवक क्रिकेट खेलते नजर आए। युवाओं ने बीच सड़क पर ही ईंट के विकेट बना रखे थे और पूरी फिल्डिंग भी सजाई गई थी। सड़क सुनसान होने से उन्हें भागदौड़ का पूरा मौका मिल रहा था।
बस स्टैंड और स्टेशन पर भी रहा सन्नाटा
बुधवार को जहां बसें कम चलीं, वहीं पुराना रोडवेज बस स्टैंड, सेटेलाइट बस स्टैंड और जंक्शन पर भी सन्नाटे भरा माहौल रहा। जरूरी कामकाज से निकले लोगों को काफी इंतजार के बाद बस मिल सकी। वहीं टेंपो वालों ने उनसे मनमाने दाम लिए।