बरेली। सीयूजीएल की ओर से उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस पर उपभोक्ताओं ने सीयूजीएल कार्यालय पहुंचकर बिल निकलवाया, तो पता चला कि उन पर बिल जमा न करने की पेनल्टी पड़ चुकी है। पेनाॅल्टी सहित बिल आने से बहुत से नाराज उपभोक्ता अब कनेक्शन कटवा रहे हैं।
शहर के लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर से निजात दिलाने के लिए सीयूजीएल ने पाइप लाइन के जरिए घर-घर पर गैस पहुंचने का काम किया। कंपनी ने शुरू में हर उपभोक्ता को बेहतर सुविधा देते हुए समय से बिल उपलब्ध कराए गए, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता सीयूजीएल के कर्मचारियों की लापरवाही बढ़ती गई। जब उपभोक्ताओं के घर पर बिल लेकर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। तो उपभोक्ताओं ने सीयूजीएल कार्यालय पहुंचकर बिल के संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि कंपनी की ओर से लगातार बिल जारी किया जा रहा था। ऐसे में उन पर समय से बिल जमा न करने की पेनल्टी भी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने कंपनी के कर्मचारियों से पेनल्टी हटाते हुए बिल जारी करने की बात कहीं, ताकि वह बिल को जमा कर सकें, लेकिन कर्मचारी पूरा बिल जमा करवा रहे हैं। इससे नाराज होकर उपभोक्ता अब कनेक्शन कटवा रहे हैं। संवाद