फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मचारी, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
- बगैर सूचना दिए अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


बरेली। विकास भवन स्थित विभिन्न विभागाें के कार्यालयों में कर्मचारियों की मुस्तैदी परखने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे जिलाधिकारी एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह के साथ विकास भवन पहुंचे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीडीओ जग प्रवेश को अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। सभागार के पास बने शौचालय में गंदगी मिलने पर जिला विकास अधिकारी को सफाई कराने के लिए कहा। कार्यालयों में रखी अनावश्यक वस्तुओं को निष्प्रयोज्य घोषित कराकर उन्हें हटवाने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें