फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छेेड़खानी के आरोप में कर्मचारी निलंबित, बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीएससी बायो प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने विधि विभाग के अस्थायी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर फीस जमा कराने के बहाने अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि कर्मचारी ने फीस जमा कराने में मदद करने की बात कहकर उसे अपना मोबाइल नंबर दिया और बाद में उसे विधि विभाग में बुलाया। वहां रजिस्टर रखवाने के लिए कहते हुए उसके साथ छेड़खानी की। कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारी को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

जांच समिति की संयोजक प्रो. संगीता सिंह ने छात्रा व कर्मचारी दोनों को शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे जंतु विज्ञान विभाग में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। लंबी वार्ता के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकले पर अब दोनों को एक बार और बुलाया जाएगा। इस मामले ने कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय का कहना है कि कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। जांच समिति गठित कर दी है, पर कुछ मिला नहीं। एक बार और दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें