फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फाइनेंस कंपनी में 51 लाख रुपये का गबन, दो एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से 51.70 लाख रुपये के गबन के आरोप में दो अभिकर्ताओं चौधरी और शहरोज को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि वास्तु फिनसर्व इंडिया लिमिटेड ने 27 सितंबर को अपनी कंपनी में कार्यरत डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (डीएसए) के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। कंपनी ने ग्राहकों की ऋण निधि और भुगतानों में जालसाजी, कुप्रबंधन व हेराफेरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। रोहित मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि शहरोज बरेली के ही बारादरी थाना क्षेत्र का निवासी है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि वे वास्तु फाइनेंस कंपनी में डीएसए के पद पर कार्यरत थे। वे पुरानी गाड़ियों पर ऋण चाहने वाले लोगों से संपर्क कर दस्तावेज लेते थे। ऋण स्वीकृत होने पर फाइनेंस कंपनी रुपये डीएसए के खातों में भेज देती थी। इसके बाद वे इस राशि को हड़प लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें