फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी दिवस पर विशेष- हाथियों ने खूब उत्पात मचाया फिर भी शहरवासियों ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाथी जंगल का राजा भले ही न हो, लेकिन इसका मान और महत्व किसी भी तरह राजा से कम नहीं। हाथी पुरातन समय में राजाओं की सवारी होता था। यह आज भी धार्मिक जलसों की शोभा बढ़ाता है। बरेली वासी भी हाथियों को बेहद पसंद करते हैं। इसका अंदाजा इस से लगा सकते हैं कि पिछले माह नेपाल से आए दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया लेकिन शहरवासियों के जहन में हाथियों के प्रति मान सम्मान में कोई कमी नहीं आई। विश्व हाथी दिवस पर शहरवासियों ने हाथी की पुख्ता सुरक्षा के साथ ही बरेली मंडल में भी हाथियों का संरक्षण किए जाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बरेली में हाथियों की तादाद नणण्य है। यदा कदा नेपाल और दुधवा नेशनल पार्क से हाथी रास्ता भटक कर बरेली मंडल में प्रवेश कर जाते हैं। अपनी संवेदनशीलता और मनुष्यों के बेहद करीबी माने जाने वाले हाथी बच्चों और बड़ों सभी के लिए आसानी से बेहद खास बन जाते हैं। बताया कि पिछले दिनों नेपाल से रास्ता भटक कर दो जंगली हाथी बरेली में प्रवेश कर गए थे। जिन्होंने करीब माह भर तक बरेली में उत्पात मचाया था। एक के बाद एक चार लोगों को मार डाला। जिन्हें काबू करने के लिए छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दुधवा से तीन हथिनियां और एक हाथी गजराज को लाया गया था। चार जान लेने के बाद भी बरेली वासियों ने हाथियों पर कोई सामूहिक हमला या उन्हें तकलीफ पहुंचाने का प्रयास नहीं किया बल्कि वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्हें सुरक्षित रेस्क्यु कर वापस नेपाल भेजने में मदद की। जो हाथियों के प्रति बरेलीवासियों की संवेदनशीलता और अपनेपन को दर्शाता है।

स्वप्न विज्ञान और फेंगशुई में हाथी का महत्व
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक स्वप्न में हाथी की सवारी करना उच्च पद, प्रतिष्ठा दिलाता है। हाथी की प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर रखने से परिवार की सुरक्षा होती है। ऊपर की ओर सूंड किया हाथी समृद्धि, सौभाग्य का परिचायक है। नीचे की ओर सूंड किया हाथी दीर्घायु का प्रतीक है। हाथियों का जोड़ा प्रेम संबंध को प्रगाढ बनाता है। माता हथिनी और उसके बच्चे की प्रतिमा घर में रखने से मां बेटे के संबंध मधुर होते हैं। बता दें कि फेंगशुई में भी हाथी की प्रतिमा घर में रखने के अनेकों फायदे बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें