बरेली की टिकरी के निकट हाथी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हाका के तहत वन कर्मी हाथियों को उत्तराखंड की दिशा में ले जा रहे थे। उसी दौरान वनरक्षक हेमंत को हाथी ने दौड़ाकर पटक दिया।
वहां मौजूद कुछ लोग वन कर्मी को उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर चीफ कंजरवेटर ललित वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बता दें कि, हाल ही में हाथी के उत्पात से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।