फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली कर्मियों की शामत... मीटर बदलने पर इंस्पेक्टर ने पीटा, सीबीगंज में भी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्योलड़ियां थाने में मीटर बदलने पहुंचे बिजली कर्मी को इंस्पेक्टर ने डंडे से पीट दिया। घंटों थाने में बैठाए रखा। जेल भेजने की धमकी देकर छोड़ा। इधर, सीबीगंज इलाके में बिजली की लाइन दुरुस्त कर रहे संविदाकर्मी की पिटाई कर दी गई। सीबीगंज वाले मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जबकि क्योलड़ियां इंस्पेक्टर आरोपों को निराधार बता रहे हैं। बिजली कर्मी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

आशीष कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह महानगर विद्युत परीक्षण प्रयोगशाला (प्रथम) बरेली में तकनीकी कर्मचारी (टीजी -2) के पद पर तैनात हैं। 18 अप्रैल को सहायक अभियंता कार्यालय के आदेशानुसार क्योलड़िया थाने में पुराने मीटर की जगह पर नया स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। थाने में तैनात होमगार्ड से पूछने के बाद पुराना मीटर उखाड़कर नया स्मार्ट मीटर लगा दिया।
इसी बीच थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बिना कुछ पूछे ही गाली-गलौज करते हुए डंडे से आशीष की पिटाई कर दी। उसका मोबाइल फोन छीनकर रख लिया और थाने के अंदर बिठा दिया। काफी देर थाने में बैठाने के बाद चेतावनी दी कि कही शिकायत की तो झूठे मामले में जेल भेज दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने नया स्मार्ट मीटर उतरवाकर पुराना मीटर लगवा दिया। संवाद
विज्ञापन


बिजलीकर्मी थाने में स्मार्ट मीटर लगाने आया था। मैंने उससे आदेश मांगा, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। इसलिए उससे नया मीटर हटवाकर पुराना लगवा दिया। मारपीट का आरोप निराधार है। इस मामले में अधिशासी अभियंता से बात भी की थी। उन्होंने भी कहा था कि उसे कार्यालय से आदेश ले जाना चाहिए था। -जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, क्योलड़िया

कर्मचारी की पिटाई से संबंधित मामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता

लाइन ठीक कर रहे संविदाकर्मी को पीटा, दो पर रिपोर्ट

सीबीगंज। विद्युत लाइन ठीक कर रहे संविदाकर्मी की दो लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत सब स्टेशन सीबीगंज में तैनात संविदाकर्मी शिवकुमार के मुताबिक वह अपने साथी कर्मी राकेश कुमार व संविदाकर्मी राजदेव राय के साथ बिजली लाइन के फाल्ट को ठीक कर रहे थे। 19 अप्रैल की रात में बलरऊ आजमपुर में बाइक से आए गंगाधर व उसके भाई उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें