फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलीगंज के 84 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप

Sat, 03 Feb 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अलीगंज इलाके 84 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों काे मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते अलीगंज उपकेंद्र से संबद्ध पिपरिया, बिशारतगंज देहात, अलीगंज, सूदनपुर बिजली फीडर और इनमें से जुड़े 84 गांवों की आपूर्ति ठप पड़ी है। क्षेत्र में आटा चक्की, तेल स्पेलर, वेल्डिंग वर्कशॉप आदि कुटीर उद्योग भी बंद पड़े हैं।
अलीगंज के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई राजकुमार वर्मा और एसडीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि रहटुइया रेलवे क्रॉसिंग के पास केबल डैमेज होने और आंवला में केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने के साथ हाईटेंशन लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति ठप है। इन खामियों को दुरुस्त कराया जा रहा हौ।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, बजरंग दल नगर संयोजक नितिन महाजन, मनु गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ग्राम प्रधान शाकिर खान और किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी में ही आपूर्ति तीन दिन से ठप है तो बरसात और गर्मी के दिनों में कैसे निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें