फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 48 घंटे बाद भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईए ने अफसरों को पत्र देकर व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग, उद्योग ठप होने से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान
विज्ञापन


बरेली। बेमौसम बारिश ने औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति के दावों की पोल खोल दी है। बुधवार दोपहर दो बजे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। बृहस्पतिवार को औद्योगिक संगठन की ओर से बिजली निगम के अफसरों को पत्र भेजकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की गई। दावा है कि अब तक 40 लाख रुपये राजस्व प्रभावित हुआ है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि बुधवार से बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में स्थित 300 उद्योगों में से करीब सौ से ज्यादा इकाइयां जेनरेटर पर संचालित हुईं, जबकि अन्य बंद कर दी गईं। क्षेत्र के उद्यमी पांच दिन से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों के संचालन में अड़चन से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। उत्पादित माल की लोडिंग प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग उठाई कि औद्योगिक क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए उपकेंद्र पर समुचित तकनीकी स्टाफ की तैनाती की जाए, ताकि उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के 33/11 केवी सब-स्टेशन से सभी इकाइयाें को आपूर्ति होती है। वर्टिकल व्यवस्था लागू होने से सब-स्टेशन पर दिन-रात के सापेक्ष तीन लाइनमैन तैनात हैं। क्षेत्रफल अधिक होने से यह तैनाती कम है। वहीं, जेई पर 10 किलोमीटर दूर किला क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी है। इससे तकनीकी निगरानी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


दोपहर बाद कुछ इकाइयों पर आपूर्ति शुरू
आईआईए के मीडिया प्रभारी और उद्यमी ऋषभ दीक्षित के मुताबिक, अधिकारियों से संपर्क के बावजूद शाम तक सभी उद्योगों की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। मांग उठाई कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं। अतिरिक्त प्रभार के बगैर नियमित जेई की तैनाती की जाए। आवाजाही के लिए कर्मचारियों को वाहन और जरूरी उपकरण, संभव हो तो पुराने कर्मचारियों की दोबारा केंद्र पर तैनाती की जाए ताकि दिक्कत न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें