लाइन सही करने में जुटी कई टीमें
लखीमपुर डिवीजन के ईई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी से बहुत नुकसान हुआ है। मेल लाइट में लंबा फाल्ट है। छाउछा, गढ़ी आदि कई जगह तार टूटे हैं तो कई जगह खंभे टूटे हैं। हमारी टीम लगी हुई है। काम तेजी से चल रहा है। मोहम्मदी तहसील में तेज आंधी तूफान से सिसोरा निकूमपुर के पास तार टूटने से मेन लाइन में खराबी आ गई।
इससे रात तक बिजली आपूर्ति गुलरिया, परवसतनगर, खजुहा, केहुआ, मगरेना, दुवाहा, भगेली, सिसोरा, निकूमपुर, बिलंदपुर बौआ, मजरा, नयागांव, मियांपुर कालोनी, रधोला, अटसार आदि गांवों की बिजली गुल रही है। बनवारीपुर उपकेंद्र से जुड़े फूलबेहड़ देहात इलाके के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल है। छाउछ ट्रांसमिशन से जुड़ी 33 केवीए मेन लाइन के 7 और निचली लाइन के भी कई पोल टूटने से बिजली सप्लाई बिगड़ी है। बहाल होने में एक दो दिन लग सकते हैं।