फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन पर पेंड़ गिरने से विधुत सप्लाई हुई ठप।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर तेज हवा के चलते जगह-जगह कई पेड़ गिर गए। इसकी वजह से रविवार सुबह सात बजे से कस्बे से लेकर देहात की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारी जब फॉल्ट तलाशने निकले तो देखा कि कई जगह हाईटेंशन लाइन के तारों पर पेंड़ों की टहनियां गिरी हुई हैं, जब पेंडो की टहनियों को काटकर हटाया गया तो लाइन के पास खड़े यूकेलिप्टस के बड़े पेड़ तेज रफ्तार से हवा चलने के कारण बार-बार झुककर तारों पर गिरते थे, जिसकी वजह से लाइन नहीं लग पा रही थी। तेज हवा के कारण शाम तक लोगों को परेशान होना पड़ा।
परेशान होकर दर्जनों की संख्या में लोग उपकेंद्र पर पहुंच कर शिकायत की, जिस पर अधिकारियों ने जल्द बिजली मिलने का आश्वासन दिया। अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने से आपूर्ति बाधित हुई है। लगातार कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में लगे हैं। जल्द ही किसी दिन लाइन के पास पेड़ों की छंटाई करवाई जाएगी। संवाद

हाईटेंशन लाइन पर पेंड़ गिरने से विधुत सप्लाई हुई ठप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें