भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम वेवल बसंतपुर में जमीन पर कब्जे के लिए गांव के कुछ दबंगों ने घर में घुसकर गृहस्वामी व महिलाओं से मारपीट की। शोर सुनने पर ग्रामीण पहुंचने लगे तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम वेवल बसंतपुर निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि 35 साल पूर्व प्रेमपाल सिंह ग्राम दुवहा निवासी जिला पीलीभीत से आधा बीघा जमीन खरीदी थी। उस पर वह मकान बनाकर रह रहे हैं। कुछ जमीन बराबर में खाली पड़ी है। इस जमीन पर गांव के राजीव सिंह, संजीव सिंह व बिजेंदर सिंह की नियत खराब है। उसी जमीन को लेकर अक्सर विवाद करते हैं। शनिवार रात घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद