मीरगंज। बिजली निगम के संविदा कर्मचारी देर रात हड़ताल पर चले गए। इससे कस्बे व आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई।
तहसील रोड, टीचर कॉलोनी और धर्मशाला क्षेत्र में फॉल्ट आने के बाद बिजली गुल रही। संविदा कर्मचारियों ने लाइन ठीक करने से इन्कार कर दिया, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों लोग परेशान होते रहे। स्थानीय लोगों ने जब बिजली निगम के अवर अभियंता (जेई) करुणेश मिश्रा को सूचना दी, तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए निजी बिजली मैकेनिकों की सहायता से आपूर्ति बहाल करने की पहल की। कस्बे में बिजली व्यवस्था मंगलवार दोपहर तक बहाल कर दी गई। संवाद