फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही बिजली, टूट रहा उपभोक्ताओं का सब्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती अब कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने लगी है। रेलवे कॉलोनी वार्ड के सिद्धार्थनगर में रविवार को 13 घंटे आपूर्ति ठप रही। इस वजह से उपभोक्ता पानी के लिए भी तरस गए। उनके सब्र का बांध टूटा तो उपकेंद्र पर पहुंचकर नाराजगी जताई। स्थानीय नागरिकों और पार्षद सुधा सक्सेना ने बताया कि लोड अधिक और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से फाल्ट हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग (दो हजार उपभोक्ता) परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में कई दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। यहां लगे ट्रांसफार्मर से परतापुर और फरीदापुर चौधरी में बिजली आपूर्ति की जा रही है। लोड अधिक होने के कारण आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। रविवार को सुबह आठ बजे गई बिजली रात 10 बजे तक सुचारु नहीं हो सकी। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से फाल्ट हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद विद्युत निगम के अभियंता क्षमता वृद्धि नहीं कर रहे हैं। इससे नाराज उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। वहां मौजूद एकमात्र कर्मचारी उपभोक्ताओं का वीडियो बनाने लगा। उपभोक्ताओं ने भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
ट्रांसफार्मर के लिए जगह भी दी, पर लापरवाही जारी
पार्षद सुधा सक्सेना के मुताबिक, पांच दिनों से समस्या बढ़ गई है। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि लोड ज्यादा है, जबकि उपकेंद्र में एक नया ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उसको लगाने के लिए जगह भी मुहैया करा दी है। वहां चबूतरा तक बना हुआ है, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लग रहा। कटौती होने पर जेई कॉल रिसीव नहीं करते। एसडीई का नंबर नहीं लगता। इससे नागरिकों में आक्रोश है।
विज्ञापन


इन इलाकों में रही ज्यादा दिक्कत
पुराने शहर के जगतपुर, हरूनगला, कुतुबखाना, इज्जतनगर और शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग होती रही। सुभाषनगर क्षेत्र में दोपहर 12 से एक बजे तक कटौती रही। मढ़ीनाथ में ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। सीबीगंज के मिनी बाइपास, बसंत विहार इलाके में रात तीन बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर दो बजे कृष्ण होम तो अपराह्न साढ़े तीन बजे बादशाह नगर की बिजली चली गई। किला के रामगंगानगर सेक्टर नौ में ट्रांसफार्मर में फाल्ट से बिजली गुल रही। डेलापीर उपकेंद्र से जुड़े स्टेडियम रोड की बिजली दो घंटे गुल रही। यहां पेड़ों की छंटाई करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें