फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी से सैकड़ों पेड़ गिरे, कई गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर/हाफिजगंज। सोमवार रात आई आंधी-बारिश से क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटों से बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। इस कारण क्षेत्र में रहने वाली 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। फिलहाल, बिजली सप्लाई के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात आई तेज आंधी और बरसात से ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई बिजली के खंभों के गिरने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। गांव भटपुरा जागीर, बड़ेपुरा, उधरनपुर, मटकुला, खाईखेड़ा सहित आदि गांवों में बिजली नहीं है। इस क्षेत्र में सात से लेकर आठ गांव बताए जा रहे हैं, जहां की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। 24 घंटों की बिजली सप्लाई ठप रहने से ग्रामीणों में गुस्सा है। गर्मी व उमस के साथ पेयजल की भी दिक्कत है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ही बिजली व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की है। संवाद
सभी स्थानों पर टीमें भेज दी गई हैं। मरम्मत कार्य जारी है। रात तक बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
मृदुल शुक्ला, एसडीओ
-
11 घंटे बिजली सप्लाई रही ठप

फतेहगंज पूर्वी। सोमवार रात चली आंधी से अंधरपुरा फीडर से आने वाली 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन पर इनायतपुर के पास दो पेड़ गिर गए। तकनीकी फॉल्ट के चलते देहात के सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई 11 घंटे तक ठप रही। हालांकि मरम्मत के बाद जब बिजली सप्लाई सुचारू हुई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इनायतपुर गांव के पास दो पेड़ों के गिरने से खंभों पर लगे इंसुलेटर से तार उतर गए। पूरी रातभर विद्युत सप्लाई बंद रही। मंगलवार तड़के ही अवर अभियंता अश्विनी टीम के साथ पेड़ हटवाने में लग गए। मंगलवार सुबह 9 बजे 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सप्लाई सुचारू कराई जा सकी। पूरी रात लोग गर्मी में परेशान रहे। इसके अलावा नगर के कुछ ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने की वजह से भी विद्युत सप्लाई बाधित रही थी। रात में नगरवासी बिजलीघर भी गए थे। विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया था, लेकिन रात में सिर्फ आश्वासन ही मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें