फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुतुबखाना में बिना बताए गुल कर दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना इलाके में पूर्व में सूचना दिए बिना ही शनिवार सुबह 11:30 बजे आपूर्ति ठप कर दी गई। दोपहर 2:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तीन घंटे तक उपभोक्ता पसीना बहाते रहे। लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम तक शिकायतें हुईं तब अभियंता चेते।
विज्ञापन

जेई और एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को बताया कि स्मार्ट सिटी के काम की वजह से शटडाउन दिया गया था। इस पर सवाल उठा कि पहले से सूचित क्यों नहीं किया। अधिशासी अभियंता अमित आनंद का कहना था कि शटडाउन की सूचना पहले से ही दी जाती है, लेकिन शनिवार के शटडाउन की सूचना पहले से क्यों नहीं दी गई, इस बारे में वह एसडीई से पता करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें