शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला अंसारनगर स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित विद्युत बकाया शिविर में बुधवार को पौने दो लाख रुपये के बकाया बिल जमा किए गए। एक लाख के ऊपर के करीब 26 बकायदारों के बिजली के कनेक्शन भी काटे गए। बिजली निगम के एसडीओ आनंद बाबू, जेई संतोष कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, लायक राम ने शिविर का आयोजन कराया था। विद्युत उपकेंद्र जाफरपुर अवर अभियंता संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिन बकायेदारों के बिल जमा नहीं हुए हैं, उनको कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद