बरेली। बिजली बिल की वसूली में बड़े बकायेदार विद्युत निगम के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शासन की ओर से शहर में निगम को 76 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन पांच हजार से अधिक बकायेदार बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे वसूली अभियान की रफ्तार प्रभावित हो रही है। बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
निगम की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में किला, पुराना शहर, बाकरगंज, सुभाष नगर, सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय समेत करीब एक दर्जन इलाकों के पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर 30 करोड़ से अधिक का बकाया है। इनमें घरेलू और व्यवसायिक दोनों उपभोक्ता शामिल हैं।
अधीक्षण अभियंता शहर ललित कुमार ने बताया कि नेवर पेड श्रेणी के उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। बिल भुगतान न करने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद