फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के सभी सेक्शन पर 2023 तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। वर्ष 2023 तक इज्जतनगर रेल मंडल के सभी रेल सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेगी। मंगलवार को एनई रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने काठगोदाम स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा इस अवधि तक सभी लाइनों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काठगोदाम को कुमायूं मंडल के उत्कृष्ट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। डीआरएम आशुतोष पंत और अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ काठगोदाम स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि चार धामों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है। नई पटरियां बिछाने का काम भी तेजी पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें