स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। वर्ष 2023 तक इज्जतनगर रेल मंडल के सभी रेल सेक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेगी। मंगलवार को एनई रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने काठगोदाम स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा इस अवधि तक सभी लाइनों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काठगोदाम को कुमायूं मंडल के उत्कृष्ट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। डीआरएम आशुतोष पंत और अन्य मंडलीय अधिकारियों के साथ काठगोदाम स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि चार धामों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है। नई पटरियां बिछाने का काम भी तेजी पर है। संवाद