फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन के लिए जनता ने खरीदी जमीन

Tue, 23 Jun 2015 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 इसे मजबूरी कहें या पहल। बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने सब स्टेशन के निर्माण के लिए चंदा कर न सिर्फ 13 लाख रुपये जुटाए बल्कि बिजली विभाग को जमीन भी खरीद कर दे दी। 40 से अधिक गांवों के लोग इसके लिए आगे आए। सरकारी तंत्र के भरोसे रहने के बजाए दो बीघा जमीन का बैनामा बिजली विभाग के नाम भी करा दिया।   
विज्ञापन

फाजलपुर, फिरोजपुर, करीमगंज, वहीपुर, मिर्जापुर रंजीत, गुलड़िया, टांडाछंगा, सैद, खचपुर आदि गांवों के लोगों की बिजली करीमगंज फीडर से जुड़ी है। ओवरलोड, बार-बार की ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट के चलते वे बिजली संकट झेल रहे हैं। करीब तीन साल पहले अलग सब स्टेशन बनाने की मांग उठी तो शासन-प्रशासन तक कई ज्ञापन भेजे गए। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विधायक अताउर रहमान ने लखनऊ पैरवी की तो छह महीने पहले 33/11केवीए सब स्टेशन को मंजूरी मिल गई। इसके बाद मामला जमीन को लेकर अटक गया। ग्रामीणों ने इस पर हार नहीं मानीं। हाथ पर हाथ धरे बैठने के बजाय उन्होंने हर हाल में सब स्टेशन बनाने की ठान ली। ग्रामीणों को एकजुट किया गया। चंदा कर सरकार को जमीन मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। जनसहयोग से 13 लाख रुपये जुटाए गए। इसके बाद कताई मिल के पास प्राइमरी स्कूल के पीछे छोटे-छोटे किसानों से दो बीघा जमीन खरीदी गई। सड़क किनारे जमीन होने के कारण यह महंगी थी मगर ग्रामीणों ने इसकी परवाह नहीं की। इसी के बगल में सवा बीघा जमीन ग्राम समाज की मुहैया कराई गई। सोमवार को बिजली विभाग के अफसरों की मौजूदगी में इस जमीन का बैनामा भी करा दिया गया।
 अब कताई मिल के पास सब स्टेशन बनना तय हो गया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपयों की लागत से बनने वालेे इस सब स्टेशन से करीब 40 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। सपा नेता सरदार इकबाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मेहनत और विधायक की पैरवी रंग लाई है। सब स्टेशन को छह महीने पहले ही मंजूरी मिल गई थी। अब जनता की मेहनत सफल होती दिख रही है। बैनामा कराते समय अशोक मलिक, शकील लाला एडवोकेड, आलमजीत सिंह, गुरनाम सिंह, वीरेंद्र गंगवार, जनरैल सिंह, हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह, सिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट
कताई मिल के बराबर में करीब सवा बीघा जमीन खाली थी जिसे विभाग को ग्राम सभा की ओर से दिया गया लेकिन इतने बड़े सब स्टेशन के लिए यह काफी नहीं थी। इस पर ग्रामीणों ने उसी के पास करीब दो बीघा जमीन उन्हें खरीद कर दे दी है।
विज्ञापन

 लोकेश चंद्र जुनेजा अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें