फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए चलेगी इलेक्ट्रिक बस

विज्ञापन
demo photo - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने तय किए तीन रूट

बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए तीन रूट तय किए गए हैं, जिनमें एयरपोर्ट के लिए भी इलेक्ट्रिक बस का रूट शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए स्वालेनगर में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसका लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने शहर का भ्रमण करके बसों के संचालन के लिए तीन रूट तय किए हैं। अब इन रूटों पर किराया तय करने की प्रक्रिया होगी।
  • रूट 1 : मिनी बाईपास तिराहा से कर्मचारीनगर चौकी, इज्जतनगर तिराहा, इज्जतनगर थाना, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पश्चिमी, सौ फुटा पूर्वी, बीसलपुर चौराहा, ईसाईयों की पुलिया, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, चौपुला चौराहा, सिटी स्टेशन, किला क्रॉसिंग होते हुए स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन।
  • रूट 2 : मिनी बाईपास तिराहा से सत्यप्रकाश पार्क, किला क्रॉसिंग, दूल्हे मियां की मजार, जसौली फाटक, सिटी स्टेशन, चौपुला चौराहा, दामोदर स्वरूप पार्क, कचहरी तिराहा से बरेली जंक्शन।
  • रूट 3 : मिनी बाईपास तिराहा से किला क्रॉसिंग, चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी, सेटेलाइट, बीसलपुर चौराहा से पीलीभीत रोड होते हुए एयरपोर्ट स्टेशन तक।

‘इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए शहर में तीन रूट तय किए गए हैं। इनका निरीक्षण कर लिया गया है। चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने के बाद बसों का संचालन शुरू होगा।’ - राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें