फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बोर्ड के उपसभापति चुनाव में मचा हंगामा, सपा-बसपा के पार्षद भिड़े, धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 14वें वित्त आयोग की बैठक के साथ गुरुवार को गहमागहमी के बीच नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पद का चुनाव भी हुआ। वार्ड 11 के पार्षद और भाजपा पार्षद दल की ओर से घोषित प्रत्याशी छंगामल निर्विरोध उपसभापति घोषित किए गए लेकिन इस दौरान सपा कार्यकर्ताओें ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि सपा के रईस अब्बास का पर्चा मेयर के दबाव में खारिज कर दिया गया। हंगामा कर रहे सपा पार्षदों के सामने भाजपा पार्षदों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच गुत्थमगुत्था भी हुई। बाद में सपा पार्षद नगर आयुक्त से शिकायत करने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन

नगर निगम की 12 सदस्यों की कार्यकारिणी में आठ पार्षद भाजपा के होने के कारण चुनाव पहले ही एकतरफा माना जा रहा था। दोपहर 12 बजे सपा पार्षद दल के प्रत्याशी रईस अब्बास आवेदन लेकर मेयर के पास पहुंचे लेकिन आवेदन रद्द हो गया। रईस अब्बास ने बाहर आकर मेयर और भाजपा पार्षद दल पर जानबूझकर उनका आवेदन रद्द करने का आरोप लगाया। सपा के पार्षद गौरव सक्सेना, अब्दुल कयूम मुन्ना, शमीम अहमद, अफरोज अहमद और जुबेदा बी भी इकट्ठे हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में भाजपा के पार्षद भी यहां पहुंच गए जिसके बाद दोनों ओर से आमने-सामने नारेबाजी होने लगी।
इस बीच सपा और भाजपा के कुछ पार्षद आपस में गुत्थमगुत्था भी हो गए। इधर, कार्यकारिणी में भाजपा पार्षद दल के प्रत्याशी छंगामल को कार्यकारिणी के उपसभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मेयर और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने छंगामल को बधाई दी। मेयर ऑफिस से निकलते ही भाजपा पार्षदों और समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद दल का नेता कौन
इसी बीच इस बात की भी चर्चा रही कि अब भाजपा पार्षद दल का उपनेता कौन होगा। इस पद पर अब तक छंगामल ही थे। पूर्व उपसभापति अतुल कपूर को उपनेता बनाने को लेकर भी भाजपा पार्षद दल के कुछ पार्षद लामबंदी करते दिखे। सूत्रों के अनुसार मेयर किसी नए चेहरे को भाजपा पार्षद दल के उपनेता के रूप में नामित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें