बरेली। पंचायत चुनाव में ड्यूटी न करने का ऐलान करने वाले शिक्षामित्रों की मांग मान ली गई है। उन्हें ड्यूटी से मुक्त रखने का आदेश सभी खंड शिक्षा अधिकारियाें के पास पहुंच गया है। शहर के 59 और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 1800 शिक्षामित्रों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
बकरीद की छुुट्टी होने के बावजूद शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। शिक्षामित्रों को चुनाव ड्यूटी के लिए राजी करने के लिए सीडीओ ने भी वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन कोई शिक्षामित्र नहीं गया। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारियाें ने बताया कि शिक्षामित्रों की ड्यूटी के स्थान पर अन्य शिक्षक ड्यूटी करेंगे। उधर, शिक्षामित्र संघ के नेता दुष्यंत चौहान ने कहा कि सोमवार को बीएसए दफ्तर में हंगामा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलरामपुर, रामपुर और अन्य कई जिलों में शिक्षामित्रों का वेतन जारी कर दिया गया है, जबकि बरेली में ही अधिकारी चुप बैठे हैं।
मोदी को भेजेंगे एक हजार पत्र
सभी शिक्षामित्रों ने पोस्टकार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी को अपनी समस्याआें को संबोधित करते हुए पत्र तैयार किया है। इसे एक साथ बरेली से दिल्ली भेजा जाएगा।