देवरनियां रेलवे स्टेशन पर रविवार को 63 वर्षीय दुकानदार मोहम्मद मियां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह दुकान का सामान लेने लालकुआं जा रहे थे। ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली में दुकान का सामान लेने लालकुआं जा रहे 63 वर्षीय दुकानदार की रविवार को देवरनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नगर पंचायत देवरनियां के वार्ड नंबर एक निवासी मोहम्मद मियां के रूप में हुई। वह पहले ड्राइविंग करते थे। वर्तमान में परचून की दुकान चलाते थे। रविवार को दुकान का सामान लेने के लिए ट्रेन से लालकुआं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहम्मद मियां ट्रेन पर चढ़ रहे थे, तभी अचानक पैर फिसल गया।
वह ट्रेन के नीचे गिर गए और उसकी चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।