फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से गिरी खपरैल, दबने से बुजुर्ग घायल

Sun, 27 Sep 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव करतोली में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार सुबह सुरेश के जानवर बांधने की जगह पर खपरैल गिर गई। इसमें दबकर बुजुर्ग सुरेश घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने खपरैल और लकड़ियों को हटवाकर सुरेश को बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजन उन्हें फरीदपुर सीएचसी उपचार कराया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग की कमर में चोट लगी है। वह शनिवार सुबह जानवरों को देखने के लिए गांव से बाहर बनी खपरैल में गए थे। तभी हादसा हुआ। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि जांच करवाकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

दो मकान और दो छतें गिरी - बिशारतगंज के वार्ड चार निवासी राजू यादव व वार्ड आठ रेलवे पार निवासी भगवान दास दिवाकर के मकानों की छतें गिर गईं। दोनों घरों का सामान मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम आंवला सुशील मिश्रा के मुताबिक, लेखपाल से निरीक्षण कराया गया है। गुलड़िया गौरी शंकर में दो मकान ढह गए। महेंद्र पाल दिवाकर और पड़ोसी हरिद्वार सागर के मकान कच्चे थे। लगातार बारिश से और कमजोर हो गए। गनीमत रही कि लोगों ने दीवार तिरछी होती देखकर महेंद्र पाल की बुजुर्ग मांग को तुरंत निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें