हाफिजगंज। सांड़ के हमले से सोमवार को एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। उसका स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया जा रहा है। हाफिजगंज-सेंथल मोड़ पर शाम होते ही छुट्टा पशु जमा हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम 6:30 बजे कस्बा के रामलाल गोदाम से अपने घर आ रहे थे। तभी एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको बचाकर डॉक्टर के पास ले गए। संवाद