फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेट्रोल उड़ेलकर एसएसपी दफ्तर में घुसा बुजुर्ग, इंस्पेक्टर समेत दो पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 21 Jan 2026 04:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक बुजुर्ग हाथ में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल बुधवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंचा। उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इसके बाद एसएसपी कार्यालय में घुसने की कोशिश की। 
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर फूट-फूटकर रोया बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला इलाके के निवासी एक बुजुर्ग ने एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर अंदर घुसने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल पकड़ लिया। बुजुर्ग ने किला थाना प्रभारी व पुलिस अफसरों से नजदीकी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले युवक पर शोषण का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर एएसपी सोनाली मिश्रा ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर बुजुर्ग व्यक्ति शिकायतीपत्र लेकर एसएसपी दफ्तर आया था। दफ्तर के बाहर ही उसने साथ लाई बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। फिर वह परिसर में घुसा। उसे ऐसा करते वक्त कुछ फरियादियों व पुलिसकर्मियों ने देख लिया।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को तुरंत पकड़ लिया। इस पर वह गिड़गिड़ाने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे कोतवाली पहुंचाया। वहां कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने उससे पूछताछ शुरू की। एसएसपी को पता लगा तो उन्होंने सीओ टू का काम देख रहीं एएसपी सोनाली मिश्रा को मामले की जांच का निर्देश दिया। सीओ बुजुर्ग को अपने साथ ले गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार रखने में जेल गया बेटा, नोटिस आया तो घबराया
एएसपी ने पूछताछ की तो पता लगा कि बुजुर्ग गुलाब नगर निवासी श्रवण हैं। उनका बेटा विक्की हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुका है। मंगलवार को विक्की के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई का नोटिस आया तो श्रवण घबरा गए। बताया कि उनके विरोधी साजिश करके बेटे को फंसा रहे हैं। श्रवण ने किला थाना प्रभारी व अफसरों से नजदीकी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शख्स का नाम लिया। आरोप लगाया कि वह लोग मिलकर उनके बेटे को फंसा रहे हैं।

साजिश के सूत्रधार की तलाश
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किला थाना प्रभारी व दूसरे आरोपी के खिलाफ ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिनसे प्रमाणित हो कि बुजुर्ग या उनके बेटे के साथ कोई साजिश की गई है। हालांकि, बुजुर्ग को एसएसपी दफ्तर भेजकर इस तरह का घटनाक्रम रचने के पीछे कुछ लोग जरूर हो सकते हैं। फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें