फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे को फावड़े से काट डाला

विज्ञापन
Crime - फोटो : demo photo
विज्ञापन

खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर संघर्ष, चार लोग घायल
विज्ञापन

छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

भमोरा (बरेली)। खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सिरोही निवासी गोकुल कश्यप और उनके बड़े भाई वीरसहाय के खेत आस-पास हैं। वीरसहाय को अपना खेत जोतने के लिए बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर जाना था, लेकिन गोकुल ने अपने खेत से होकर ट्रैक्टर निकालने से मना कर दिया। इस पर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। गोकुल ने थाना पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन गांव के ही एक नेता ने फैसला कराने की बात कहकर पुलिस से कार्रवाई करने से मना कर दिया। गुरुवार सुबह गोकुल ने अपने खेत में धान रोप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वीरसहाय अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो गोकुल ने अपने खेत से ट्रैक्टर न निकलने देने की बात कही। इस पर दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इसमें 55 वर्षीय गोकुल फावड़ा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बेटी पूजा, बेटा मुनेश और गौतम भी घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान गोकुल की मौत हो गई। थाना पुलिस ने गोकुल के बडे़ बेटे वीरेंद्र की तहरीर पर वीरसहाय और उसके बेटे राजेश, बबलू, पिंटू, सुशील और ओमवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी देहात डॉ. संसार सिह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें