बरेली। अमर उजाला की ओर श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आज शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित प्रतियोगिता में ‘एक देश-एक चुनाव’ विषय पर युवा अपने विचार रखेंगे। इसमें जिले के दर्जन भर से ज्यादा महाविद्यालय केे छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। विजयी प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र मिलेगा और नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।