बरेली। आरपीएफ और नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त छापामार एक व्यक्ति को अफीम समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पीलीभीत और बरेली से अफीम खरीदकर पंजाब के शहरों में सप्लाई करता था। आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक, दोपहर में नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी एसपी को सूचना मिली कि पीलीभीत से एक व्यक्ति अफीम को पंजाब ले जा रहा है। शाम से ही दोनों विभाग जंक्शन पर संदिग्ध यात्रियों को चेक करने लगे। शाम सात बजे हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल के समय एक व्यक्ति थैले में कुछ ले जाते दिखा। उसको रोककर पूछताछ की तो सकपका गया। थैले की तलाशी लेने पर उसके पास अफीम मिली। उसके अन्य दो साथी भी है। आरपीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है। दोनों विभाग शनिवार को आरोपी का खुलासा करेंगे।