फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजाजनगर गौंटिया: छह बैरियर लगाकर सील किया 250 मीटर का इलाका

विज्ञापन
सील एजाजनगर क्षेत्र में घरों से बाहर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

12 दरोगा और 24 सिपाही तैनात, बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध

बरेली। एजाजनगर गौंटिया में हैदराबाद से आए एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। संक्रमित के घर से 250 मीटर के दायरे को छह बैरियर लगाकर सील कर दिया गया है। निगरानी के लिए हर बैरियर पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। हॉटस्पॉट में मौजूद लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें इलाके के ही दुकानों से पूरी होंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दायरा शहर में लगातार बढ़ रहा है। शहर में फिलहाल चार हॉटस्पॉट हैं। सोमवार को एजाजनगर गौंटिया के एक युवक में संक्रमण की पुष्टि के बाद उसके घर के आसपास का 250 मीटर का इलाका हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। यहां छह गलियों को बैरियर लगाकर बंद किया गया है। करीब 100 घरों वाले इस इलाके की निगरानी के लिए 12 एसआई और 24 सिपाही तैनात किए गए हैं।

संक्रमितों की गली में सन्नाटा, बाहर खूब चहल-पहल

बरेली। नए हॉटस्पॉट साहूकारा और एजाजनगर गौंटिया में शासन की नई गाइड लाइन के तहत पीड़ितों के घर से 250 मीटर के दायरे को सील किया गया है। अंदरूनी इलाकों में लोग खुद ही सजग हैं और पुलिस की टोकाटाकी के बिना ही पीड़ितों के घर की ओर नहीं जा रहे हैं। हालांकि आसपास के इलाके में लोगों के बाहर निकलने और दुकानों के खुलने पर न कोई पाबंदी है और न लोग इसके प्रति जागरूक हैं।
मंगलवार दोपहर साहूकारा में पीड़ित के घर की गली में सन्नाटा पसरा था। हालांकि बाहरी हिस्सों में खूब आवाजाही थी। यहां कुछ जगह बांस-बल्ली से रास्ते बंद करके पुलिस का पहरा लगाया गया है। एजाजनगर गौंटिया में भी ऐसा ही हाल था। कुछ गलियों को पूरी तरह बंद किया गया है। आसपास के इलाके में जनजीवन सामान्य था। लॉकडाउन तक का कोई असर नहीं दिख रहा था। लोग मजमा लगाए खड़े थे। साथ ही सब्जी से लेकर ठेलों पर जूस तक बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें