फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: भाजपा नेता का फोटो लगाकर दोस्त से ठगे अस्सी हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा निवासी भाजपा नेता प्रतेश पांडेय का व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो लगाकर उनके परिचितों को मेसेज भेजकर रुपये मांगे गए। प्रतेश के व्यापारी मित्र आदेश पांडेय को झांसे में लेकर अस्सी हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में एसपी क्राइम से शिकायत की गई है। प्रतेश ने बताया कि किसी ने उनके व्हाट्सएप से प्रोफाइल फोटो चुराकर नए नंबरों से लोगों को मेसेज भेजना शुरू किया है जो अभी तक चल रहा है। उनके मित्र बारादरी निवासी आदेश पांडेय से भी ऐसी ही मांग की गई। आदेश ने उनके धोखे में ठग को संबंधित बार कोड पर बीस हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठग ने तीन और बार ट्रांजेक्शन करके उनके खाते से अस्सी हजार रुपये निकाल लिए हैं। ठग अब भी लोगों को मेसेज भेज रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन




ये बरतें सावधानी

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें