बहेड़ी। क्षेत्र के गांव में आठ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी से चार जून की शाम गांव के ही 20 वर्षीय युवक ने अश्लीलता की। बच्ची ने घर लौटकर आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।