फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रक्ष संपदा अधिकारी ने रामलीला सोसायटी पर लगाया जुर्माना

Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव ईधजागीर में फौजी पड़ाव व रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व की भूमि पर बिना अनुमति के दशहरा मेला लगाने पर श्रीरामलीला सोसायटी पर जुर्माना लगाया गया है। रक्षा संपदा अधिकारी शिल्पा ग्वाल ने पत्र भेजकर व व्यक्तिगत तौर पर अवगत कराया है कि श्रीरामलीला सोसायटी पर 1,72,000 रुपये बकाया हैं, जो रक्षा संपदा कार्यालय में जमा नहीं की गई है। जुमार्ना न भरने पर दशहरा मेला लगाने की अनुमति न देने की चेतावनी दी गई है। साथ ही बताया है कि फौजी पड़ाव पर अवैध निर्माण को दो माह में हटवा दिया जाए। इस बाबत, एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि रक्षा संपदा का पत्र मिला है। श्रीरामलीला सोसायटी को जुर्माना भरने को कहा है। बीते साल भी पत्र आए थे। सोसायटी के वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें